Saturday , April 20 2024
Breaking News

क्या दो राष्ट्रीय अध्यक्षों की ताकत क्रांति ला सकती है !




चित्रकूट : मानवतावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने चित्रकूट के एक रेस्टोरेंट्स में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें राष्ट्रीय मानवतावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, भौतिक आदि विकास पर जोर दिया तथा अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा समाज के नाम पर वोट मांग कर सिर्फ अपना विकास करने पर अपनी नाराजगी जताई और बोले की अब यदि कोई भी राजनीतिक पार्टी समाज के नाम पर वोट मांग कर अपना विकास करेगी तो हम उसका सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर विरोध करेंगे तथा समाज के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और उन्होंने बुंदेलखंड के विकास को लेकर गहन चर्चा की जिसमें बुंदेलखंड को एक इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात एवं चित्रकूट धाम को स्वास्थ्य संबंधी सभी उपकरणों से लेस एक रिफर सेंटर की मांग की प्रेस वार्ता में उपस्थित भागीदारी संकल्प मोर्चा में सम्मिलित भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने पिछड़ों, शोषितों, वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए की बात बोले इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय मानवतावादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल राष्ट्रीय महासचिव शिवराम प्रजापति प्रदेश संरक्षक नरेश सिंह, गुलजार सिंह छात्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श चंदेल व भागीदारी पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर मणि वर्मा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित कश्यप आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।