हार्मोन का संतुलन बिगड़ना व पेट साफ ना होना हैं मुंह के छाले के मुख्य लक्ष्ण

मुंह में छाले होने की वजह से काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खाने में मिर्च बहुत लगती है और ये दर्द भी करता है। पीरिड्स, हार्मोन का संतुलन बिगड़ना, पेट साफ ना होना आदि की वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं।
मुंह के छाले यानी माउथ अल्सर यूं तो एक बहुत ही सामान्य परेशानी है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना जानलेवा भी साबित हो सकता है, क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनका सही उपचार इनसे मुक्ति दिला सकता है।
अगर आपको आए-दिन इस तकलीफ का सामना करना पड़ता है तो ये नुस्खे आपके लिए जरूर मददगार हो सकते हैं। इलाइची , कत्था , चंदन , मुलहठी , धनियाँ , मिश्री – इन्हें पान के रस में पीसकर छोटी – छोटी गोलियाँ बना लें ।
इन गोलियों को मुंह में रखकर चुसे, निश्चित रूप से लाभ होता है। मुलहठी , लोध , बंशलोचन , इलाइची – इनका क्वाथ बनाकर मुंह में डालें। इससे लाभ होता है। पीपल के पत्तों का रस, पान का रस बराबर मिलाकर मुंह में भीतर पोत दें । कुलंजन , अदरक , हल्दी , खस , देवदारु – इनके क्वाथ से कुल्ला करें, निश्चित रूप से लाभ होता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





