मेदांता हॉस्पिटल में व्यापार मंडल के सदस्यों को हेल्थ कार्ड वितरित, डॉक्टर एस.के. द्विवेदी का हुआ सम्मान

Report By : स्पेशल डेस्क
लखनऊ : मेदांता हॉस्पिटल में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। यह हेल्थ कार्ड व्यापारियों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्ड के माध्यम से व्यापारियों को अस्पताल में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर एस.के. द्विवेदी को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया। डॉक्टर द्विवेदी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अस्पताल उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और हेल्थ कार्ड के ज़रिए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसमें संगठन के अध्यक्ष ललित सक्सेना, महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा, महामंत्री श्याम साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, संरक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी आरके मिश्रा, संरक्षक नवनीत अरोरा, संगठन मंत्री दिगंबर वडवाल, सदस्य आदित्य राठौर और रामकृष्ण श्रीवास्तव शामिल रहे।
इसके अलावा मीडिया जगत से भी प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें नवभारत टाइम्स से शिवा मिश्रा और जनमत सरिता के संपादक अरुण श्रीवास्तव शामिल थे।
इस पूरे आयोजन में व्यापारियों का उत्साह देखने लायक था। सभी ने हेल्थ कार्ड वितरण की इस पहल की सराहना की और इसे व्यापारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मेदांता हॉस्पिटल प्रशासन और डॉक्टर एस.के. द्विवेदी का आभार प्रकट किया।
यह आयोजन न केवल व्यापारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि व्यापारिक संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से उठाए गए कदम समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकते हैं।