रामआशीष सिंह ने सभी देशवासियों को दीपावली और धनतेरस की शुभकामनाएं दीं

Report By: आसिफ़ अंसारी

बहलोलपुर : ग्राम प्रधान रामआशीष सिंह ने समस्त देशवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में सभी के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और प्रकाश की कामना की।

रामआशीष सिंह ने कहा कि दीपावली का त्योहार केवल रोशनी और उत्सव का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह अच्छाई पर बुराई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपने परिवार और समाज में प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखने का अनुरोध किया।

ग्राम प्रधान ने अंत में सभी को सुरक्षित और हर्षोल्लासपूर्ण त्योहार मनाने की प्रेरणा दी और कहा कि इस अवसर पर सभी लोग परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान करते हुए आनंदपूर्वक पर्व मनाएं।

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button