ठुकराल ने किया ऐलान, बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किलें; भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर दिया जवाब
रुद्रपुर: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान ठुकराल ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समर्थकों से राय मशविरा कर विकास को समर्थन करने का फैसला किया गया है। इससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं, भाजपा में ज्वाइनिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात ही उनकी भाजपा में ज्वाइनिंग है। भाजपा उनकी राजनीतिक माता है। मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारी जो आदेश करेंगे, उसका पालन करेंगे। विकास शर्मा को जीत के रूप में मुख्यमंत्री को तोहफा देंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





