मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, सीएम धामी की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन

देहरादून:  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सीएम धामी की मौजूदगी में मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जगत सिंह खाती अलग पार्टी से थे, लेकिन उनके साथ मेरे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं। वहीं, मथुरा दत्त जोशी भी काफी अनुभवी नेता हैं, इतनी मेहनत करने के बाद भी अगर इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है तो यह पार्टी के लिए गंभीर सवालिया निशान खड़ा करता है।

मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। तभी से उनके सुर बगावती हो गए। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी।

पार्टी छोड़ने की दी थी धमकी
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने की बात कही थी। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज रही।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!