गौ-तस्करों और पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

देहरादून:  देहरादून के सहसपुर में गुरुवार को पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान धर्मावाला चेक पोस्ट में रोके जाने पर दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। पीछा करने पर घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जबाबी फायर किया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एसपी विकासनगर ने द्वारा अस्पताल जाकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस टीम के अनुसार, दोनों आरोपी मुज्जमिल पुत्र अशलम निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून (घायल) और उजैफ उर्फ जैद पुत्र रहीश निवासी रायपुर, थाना मिर्जापुर, यूपी एक दिन पहले गौकशी की घटना में शामिल थे। पूछताछ में दोनों के नाम सामने आएथे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की धरपकड़ शुरू की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!