अब और ज्यादा बड़ा बनाया जाएगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन, 26 ट्रैक होंगे, बनेंगी दो और सुरंगे

ऋषिकेश: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के सबसे बड़े कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को अब और अधिक बड़ा बनाया जाएगा। यह निर्णय कर्णप्रयाग की सामरिक महत्ता को देखते हुए लिया गया है। अब यहां 22 ट्रैक के बजाय 26 रेलवे ट्रैक होंगे। इस अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों आदि के लिए लिया गया है।

कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर पहले 22 ट्रैक बनने थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा कर 26 कर दी गई है। चार अतिरिक्त ट्रैक बनाए जाने हैं। ये चारों ट्रैक दो सुरंगों के अंदर बनाए जाएंगे। इसके लिए दो सुरंगों का निर्माण भी किया जाएगा। सामान उतारने के लिए एक सड़क सुरंग का भी निर्माण किया जाएगा। जो दोनों सुरंगों से जुड़ेगी। संवाद

परियोजना के तीन बड़े स्टेशन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तीन बड़े स्टेशन कर्णप्रयाग, योगनगरी व श्रीनगर हैं। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर 26 ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। योगनगरी में 18 ट्रैक हैं। यहां तीन यात्री प्लेटफार्म हैं। जबकि श्रीनगर में पांच ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। अन्य रेलवे स्टेशनों पर दो या तीन ही ट्रैक हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!