भोजपुर मुखिया संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, मुख्यमंत्री के निर्णयों का स्वागत, आगे की मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: तारकेश्वर प्रसाद, आरा, बिहार
आरा: भोजपुर जिले के मुखिया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को दिन के 11 बजे, आरा शहर के पूर्वी गुमटी स्थित एक्योजिटिका होटल परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार राय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता और संचालन भोजपुर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव ने किया।
मुख्यमंत्री के फैसलों का स्वागत
बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों के हित में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया गया। इन निर्णयों में मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को मानदेय, सुविधाएं और अधिकार देने की पहल को भोजपुर मुखिया संघ ने सराहनीय बताया।
जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी ने मुखिया समाज के लिए जो घोषणाएं की हैं, वह स्वागत योग्य हैं। परंतु हमलोगों की अन्य कई मांगें अब भी लंबित हैं। यदि उन पर समय रहते निर्णय नहीं लिए गए, तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।”
प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान और संबोधन
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय का शॉल और बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, “जो भी सफलता त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को मिली है, वह हमारे संगठन और इसके सक्रिय सदस्यों की मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों की पीड़ा को समझा और उस दिशा में सार्थक कदम उठाए हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं संगठन के माध्यम से हमेशा जनप्रतिनिधियों के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। इसके लिए मुझे सिर्फ आपके सहयोग की आवश्यकता है।”
संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर
बैठक में संगठन की मजबूती, एकता और आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पंचायत प्रतिनिधियों को पूरी तरह से अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल जातीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक में मौजूद प्रमुख प्रतिनिधि
बैठक में भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों मुखिया उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
मुखिया संघ भोजपुर सचिव अभय कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह
उपाध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह उर्फ मिया सिंह
महासचिव मुन्ना यादव
प्रखंड अध्यक्ष (सहार) रामसुभग सिंह
प्रखंड अध्यक्ष (तरारी) गौरी शंकर सिंह
प्रखंड अध्यक्ष (कोईलवर) विनय प्रताप सिंह
प्रखंड अध्यक्ष (कटेया) शिवकुमार यादव
इसके अतिरिक्त संगीता देवी, सुजीत कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शंभूनाथ सिंह, राजू ओझा, उपेंद्र ओझा, भूपेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद, शांति देवी, संजय सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ फंटू सिंह सहित कई सम्मानित मुखिया गण उपस्थित रहे।