सपा नेता यशवंत सिंह यादव ने मोहम्मदपुर में पी.डी.ए कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन

रिपोर्ट: श्रवण कुमार यादव, बाराबंकी

जनपद के बंकी क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव द्वारा “पी.डी.ए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह का माहौल पूरी तरह से राजनीतिक और उत्साहपूर्ण रहा, जहां सपा नेता यशवंत यादव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

अपने संबोधन में यशवंत सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में विकास के नाम पर केवल झूठे वादे किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं। गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार सिर्फ़ हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत की राजनीति कर रही है, जिससे समाज का ताना-बाना कमजोर हो रहा है।

सपा नेता ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने “पी.डी.ए” परिवार (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को समाजवादी पार्टी की रीढ़ बताया और कहा कि यह वर्ग मिलकर समाजवादी पार्टी को फिर से सत्ता में लाएगा। उनका स्पष्ट दावा था कि अखिलेश यादव ही एकमात्र विकल्प हैं जो प्रदेश को विकास के रास्ते पर वापस ले जा सकते हैं।

इस मौके पर विशेष रूप से तेज सिंह रावत, बजरंग रावत, भगवती प्रसाद गौतम, पुत्ती लाल गौतम, संजय यादव, सुनील यादव, बालक राम यादव, धर्मेंद्र रावत, हरिनाम रावत, कल्लू रावत, राजेंद्र वर्मा, नीरज वर्मा, सत्यम सिंह वर्मा, बबलू वर्मा, शंकर यादव, रणवीर सिंह यादव, अनुराग यादव, कृष्ण यादव, उमेश यादव, मलखान सिंह रावत, मूलचंद यादव, मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समाजवादी पार्टी को जिताने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button