भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का बिरनो में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले – भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है

Report By: आसिफ़ अंसारी
गाजीपुर:भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आधारित संगठन की भावना को और सशक्त करते हुए वाराणसी के जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार को बिरनो मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा की अगुवाई में भाजपा मंडल बिरनो के कार्यकर्ताओं ने एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता प्रधान है। यहां हर कार्यकर्ता को पारिवारिक भावनाओं के साथ सम्मान और भूमिका दी जाती है। उन्होंने कहा कि “भाजपा में संगठनात्मक अनुशासन और निष्ठा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है, और यही लोकतंत्र को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करता है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज सेवा और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने यह भी बताया कि वे जनपद देवरिया में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे हैं, लेकिन रास्ते में बिरनो मंडल कार्यकर्ताओं के आग्रह पर रुककर सभी से भेंट की।
इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विपिन चौरसिया, प्रधान धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश कुमार, दिनेश यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।