अब और आसान हुई परिवहन विभाग की सेवाएँ: नया टोल फ्री नंबर “149” 24×7 सक्रिय

Report By : उत्तर प्रदेश डेस्क
योगी सरकार की पहल पर अब उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की सुविधाएँ और आसान हो गई हैं। राज्य के नागरिकों को परिवहन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने शॉर्ट कोड “149” को स्वीकृति प्रदान कर लागू कर दिया है। इस नई हेल्पलाइन के साथ ही विभाग की पुरानी टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-1800-151 भी पहले की तरह 24×7 संचालित रहेगी।
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने जानकारी दी कि नागरिकों को अब केवल एक कॉल पर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ई-चालान सहित सभी प्रकार की जानकारी व शिकायत निवारण मिलेगा।
- ड्राइविंग लाइसेंस (DL)
- पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC)
- परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स
- प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC)
- BH-सीरीज़ पंजीकरण
- ई-वी सब्सिडी, वाहन स्क्रैप पॉलिसी (RVSF)
- ATS, ADTC, ई-चालान, e-DAR
- संबंधित ऑनलाइन पोर्टलों/सेवाओं की स्थिति और शिकायत-निवारण
- मोबाइल या लैंडलाइन से डायल करें “149” या 1800-1800-151।
- अपनी सेवा का विषय चुनें—जैसे DL, RC, परमिट, टैक्स आदि।
- तुरंत मोबाइल पर जानकारी/लिंक/स्थिति संदेश प्राप्त होगा।
- शिकायत दर्ज होने पर शिकायत संख्या तुरंत दी जाएगी।
- ऑनलाइन सुविधा के लिए पोर्टल https://upgov.info/transport पर शिकायत दर्ज कर स्थिति देखी जा सकती है।
- ई-चालान या अन्य राशि का भुगतान केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल parivahan.gov.in पर ही करें।
- विभाग का सत्यापित WhatsApp चैटबॉट नंबर 8005441222 है। इसी पर जानकारी/सहायता लें।
- संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहें। भुगतान के लिए UPI, नेट-बैंकिंग, कार्ड और POS जैसे अधिकृत माध्यम ही मान्य हैं।
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा—
“नागरिक सुविधा को केंद्र में रखकर छोटा और यादगार नंबर ‘149’ उपलब्ध कराने का हमने अनुरोध किया था, जिसे भारत सरकार ने स्वीकृत कर लागू कर दिया है। अब ‘149’ और 1800-1800-151 दोनों पर 24×7 सहायता मिलेगी। हमारा लक्ष्य है—सुरक्षित सड़कें, सरल सेवाएँ और संतुष्ट नागरिक। हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा से शिकायत निवारण समयबद्ध और प्रभावी बनाया जाएगा।”