उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् में ‘लेखपाल डैशबोर्ड’ का शुभारम्भ, डिजिटल राजस्व सेवाओं की ओर बड़ा कदम”

Report By : उत्तर प्रदेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् ने आज एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए “लेखपाल डैशबोर्ड” का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद् के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार द्वारा पूर्वान्ह 11:30 बजे सरोजनी नगर तहसील, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर जनपद लखनऊ की सभी तहसीलों के अधिकारीगण मौजूद रहे और मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का कवरेज किया।

राजस्व परिषद् द्वारा शुरू किया गया यह डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदेश भर के लेखपालों को एक ही स्थान पर सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं, कार्यों की निगरानी और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान उपलब्ध कराएगा। इसके माध्यम से भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण, राजस्व वसूली की स्थिति, लंबित प्रकरणों की जानकारी और नागरिक सेवाओं का ऑनलाइन प्रबंधन सरल हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह डैशबोर्ड भूमि संबंधी विवादों, किसान शिकायतों और भू-अभिलेख अद्यतन जैसे कार्यों में पारदर्शिता लाने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में लखनऊ जनपद की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उपस्थित रहे। साथ ही, मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने इस तकनीकी पहल को राजस्व प्रणाली में क्रांतिकारी कदम बताया।

‘लेखपाल डैशबोर्ड’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन और जनसुलभ बनाया जाए। यह डैशबोर्ड आगे चलकर प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button