तरारी प्रखंड में उप विकास आयुक्त का व्यापक निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी और अनुशासन पर दिया जोर

Report By: तारकेश्वर प्रसाद

भोजपुर: उप विकास आयुक्त, भोजपुर श्रीमती गुंजन सिंह (भा.प्र.से.) द्वारा तरारी प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न क्लस्टर एवं विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़े कार्यों की जमीनी हकीकत को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने आवास योजना, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, WPU भवन, सरकारी पंचायत भवन, जीविका VO भवन, कई पंचायतों के खेल मैदान, जिला परिषद की भूमि एवं बिहटा पैक्स केंद्र सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन एवं पूर्ण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोगिता की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड कार्यालय तरारी का भी भ्रमण किया गया, जहां विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यालयों में समय पर पदाधिकारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन और अनुशासन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने जन प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड कार्यालय में संवाद भी स्थापित किया। संवाद के क्रम में जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी बिंदुओं पर यथाशीघ्र प्रतिवेदन तैयार कर जिला कार्यालय को भेजें, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में एवं तीव्र गति से पूर्ण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने की बात कही।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने उन परिवारों से भी संवाद किया, जिनके घरों में अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए शौचालय निर्माण कराने एवं सरकारी अनुदान राशि का लाभ लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त का यह निरीक्षण क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!