शिवरात्रि महापर्व को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने महाहर धाम मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

Report By : आसिफ अंसारी

गाज़ीपुर : आगामी शिवरात्रि महापर्व के दृष्टिगत जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में अविनाश कुमार एवं डॉ. ईरज राजा द्वारा थाना मरदह क्षेत्र अंतर्गत स्थित महाहर धाम मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिवरात्रि पर्व और मेले को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने मंदिर और मेला परिसर में तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम दुरुस्त रखें।

प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि पर्व के दौरान लगातार निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!