आत्मचिंतन, संयम, भक्ति और आध्यात्मिक जागरण का महापर्व है महाशिवरात्रि विधायक आकाश सक्सेना

Report By : राहुल मौर्य

रामपुर : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संयम, भक्ति और आध्यात्मिक जागरण का महापर्व है। यह वह रात्रि है जब समस्त वातावरण शिवमय हो उठता है और भक्तों के हृदय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते हैं।

रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विधायक आकाश सक्सेना ने पत्नी गुंजन सक्सेना, पुत्री रिषिता सक्सेना और भाई विकास सक्सेना के साथ रठौंडा शिव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब मानव जीवन तनाव, प्रतिस्पर्धा और अस्थिरता से घिरा हुआ है, तब भगवान शिव की साधना मन को शांति, संतुलन और आंतरिक शक्ति प्रदान करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि महाशिवरात्रि हमें यह स्मरण कराती है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, एक छोटा सा दीपक भी उसे दूर कर सकता है। उसी प्रकार हमारे भीतर का ज्ञान, विश्वास और संयम जीवन की हर चुनौती को पार करने की क्षमता देता है।

इस अवसर पर विधायक आकाश सक्सेना ने भगवान शिव से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, टेकचंद्र गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!