पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Report By : आसिफ अंसारी

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके और प्रशासन पर उनका विश्वास बना रहे।

जनसुनवाई के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन की इस पहल से शिकायतकर्ताओं में संतोष देखा गया और उन्होंने त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!