ठिठुरन भरी ठंड में डॉ. राजेश्वर सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ, बंटवाएं 10 हजार कंबल

Dr. Rajeshwar Singh extended a helping hand in the chilling cold

डॉ. राजेश्वर सिंह ने जरूरतमंदों के बीच बंटवाएं 10 हजार कंबल, सफलतापूर्वक संपन्न हुआ महाभियान

डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रशंसनीय पहल, जरूरतमंदों तक पहुंचाए 10 हजार कंबल

सरोजनीनगर : सर्दी में कंबल की गरमाहट मिलते ही खिले चेहरे, जताया डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भीषण ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। लखनऊ में भी शीतलहर का दौर जारी है। सर्द हवाओं से कंपकंपी बनी रही। गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू किए गए दो दिवसीय कंबल वितरण महाभियान का रविवार को समापन हुआ।

दो दिन चले इस महाभियान में क्षेत्र के गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को 10 हजार कंबल वितरित किया गया। रविवार को क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को 6,500 कंबल सौंपकर जरूरतमंदों, असहायों, व निराश्रितों को ठंड से राहत पहुंचाई गई। इस महाभियान के पहले दिन 3,500 कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए थे। इस महाभियान में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सजग नागरिकों ने भी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और उनकी टीम के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि सभी सजग नागरिकों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से जनसुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना आसान होता है, कोई भी व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहता है तथा संगठन को मजबूती भी प्राप्त होती है।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बंटवाए गए कंबलों को पाकर ठंड से कंपकंपा रहे लोग खुश हो गये। उन्होंने अपने विधायक की इस पहल की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि असहायों व जरूरतमंदों के चेहरे की संतुष्टि मेरे प्रयासों को बल देती है। सभी जरूरतमंदों के लिए मैं हर समय उपलब्ध हूं। जनता की सेवा मेरा प्रथम कर्तव्य है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!