वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार बोले, विकसित भारत का सपना होगा साकार

रिपोर्ट : राहुल मौर्य

बाजपुर : 6 जून- नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के ऐतिहासिक मतों से विजयी होने, उत्तराखण्ड की पाँचों सीटों पर कमल खिलने एवं देश में एनडीए की विजय पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने मतदाताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर जनाता जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है।

‘विकसित भारत’ का हमारा ध्येय लगातार तीसरे कार्यकाल में नए आयाम प्राप्त करेगा। सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प लेकर ‘अंत्योदय’ का हमारा प्रण, देश की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के साथ उनके आत्मविश्वास को नए पंख देगा। भारत की राजनीति अब नए युग में प्रवेश कर रही है।

जहाँ देश की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद व तुष्टिकरण को नकार कर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है। यह भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण पर विकासवाद की जीत है। यह विजय भारत के जन-जन की विजय है, पुनर्जागरण की विजय है। साथ ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button