Sunday , October 6 2024
Breaking News

स्वतंत्र भारत का पहला मंत्रिमंडल (1947) : देश की प्रगति की नींव


स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, 15 अगस्त 1947 को भारत का पहला मंत्रिमंडल गठित किया गया था। इसमें देश के प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिनकी बदौलत देश ने प्रशासन और विकास की दिशा में अपने पहले कदम उठाए।

1. जवाहरलाल नेहरू – प्रधानमंत्री, राष्ट्रमंडल और विदेश मामलों के मंत्री; वैज्ञानिक शोध मंत्री
2. सरदार वल्लभभाई पटेल – गृह मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, राज्यों के मामलों के मंत्री
3. डॉ. राजेंद्र प्रसाद – खाद्य और कृषि मंत्री
4. मौलाना अबुल कलाम आजाद – शिक्षा मंत्री
5. डॉ. जॉन मथाई – रेलवे और परिवहन मंत्री
6. डॉ. बी.आर. अंबेडकर – विधि (कानून) मंत्री
7. जगजीवन राम – श्रम मंत्री
8. सरदार बलदेव सिंह – रक्षा मंत्री
9. राजकुमारी अमृत कौर – स्वास्थ्य मंत्री
10. सी.एच. भाभा – वाणिज्य मंत्री
11. रफी अहमद किदवई – संचार मंत्री
12. आर. के. षणमुगम शेट्टी – वित्त मंत्री
13. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी – उद्योग और आपूर्ति मंत्री
14. वी.एन. गाडगिल – कार्य, खान और ऊर्जा मंत्री

इस मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वतंत्र भारत की शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह कैबिनेट भारतीय राजनीति, शिक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में विकास का आधार बना।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *