ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Report By : तारकेश्वर प्रसाद

आरा : होली पर्व को देखते हुए भोजपुर जिले में मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब पंजाब से बिहार लाया जा रहा है।

इस सूचना पर अवर निरीक्षक मद्यनिषेध राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। 6 मार्च 2025 को बक्सर-पटना फोरलेन पर बीबीगंज मोड़ के पास टीम को बड़ी सफलता मिली जब एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक का निबंधन संख्या UP14MT-2737 था। जब टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चलंत शौचालयनुमा स्ट्रक्चर के अंदर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

टीम ने ट्रक चालक समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया जा रहा है। जब्त शराब का विवरण इस प्रकार है:

Mc Dowell’s No.1 (180 ml) – 4272 बोतलें

Mc Dowell’s No.1 (375 ml) – 1176 बोतलें

Mc Dowell’s No.1 (750 ml) – 684 बोतलें

Imperial Blue (375 ml) – 2136 बोतलें

Imperial Blue (750 ml) – 1476 बोतलें

कुल मिलाकर 9744 बोतल शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 3630.96 लीटर और बाजार मूल्य लगभग 45 लाख रुपये आंका गया। यह शराब पंजाब से तस्करी कर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी।

छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के अलावा सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, जिससे किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!