पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के निवास पर भव्य होली मिलन समारोह

Report By : राहुल मौर्य

रामपुर : होली के शुभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के शंकरपुर स्थित निवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्तार अब्बास नकवी हर साल अपने निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं, जहां सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर इस रंगों के पर्व को मनाते हैं। इस बार भी कार्यक्रम पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक होली गीतों पर झूमे।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष खाली राम लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मोहनलाल सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, महाराज सिंह राजपूत, सरदार देवेंद्र सिंह, राजपाल अशोक बिश्नोई, भाजपा महामंत्री हरीश गंगवार, ऋषि पांडे, नरेंद्र गंगवार, डॉ. विकास शुक्ल और नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्तार अब्बास नकवी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से एकता और प्रेम के साथ मिलकर समाज में सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया। समारोह में पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया और रंग-बिरंगे माहौल में सभी ने इस उल्लासमय पर्व को मनाया।

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button