ओमप्रकाश राय का भव्य स्वागत बहरियाबाद में, कार्यकर्ताओं ने लगाए हर-हर महादेव के नारे

Report By : आसिफ अंसारी

गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का बहरियाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हर-हर महादेव के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र संदीप कुमार सिंह (सोनू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता हरकेश सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने स्वागत से अभिभूत ओमप्रकाश राय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भाजपा नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन को और सशक्त करने की दिशा में अपने विचार रखे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button