अहिल्याबाई होलकर जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ में धूमधाम से मनाई गई

Report By: आसिफ अंसारी
मऊ, उत्तर प्रदेश — समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद मऊ पर शनिवार को महान समाजसेवी, लोकप्रिय मराठा शासिका और हिंदुस्तान की प्रेरणास्रोत रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती समारोह का आयोजन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न वर्गों के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौड़ी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम मनकोजी शिंदे था। एक साधारण परिवार से आने वाली अहिल्याबाई का विवाह मात्र 8 वर्ष की आयु में 1733 ईस्वी में खंडेराव होलकर से हुआ, जो एक राजसी मराठा परिवार से थे।
दुर्भाग्यवश, 1754 में उनके पति की मृत्यु हो गई, लेकिन अहिल्याबाई ने हार नहीं मानी। उनके ससुर मल्हारराव होलकर ने कुछ समय तक राज्य की बागडोर संभाली और अहिल्याबाई को प्रशासन में प्रशिक्षित किया। 1765 में मल्हारराव की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई को मालवा राज्य की विधिवत शासिका घोषित किया गया। अपने शासनकाल में उन्होंने मराठा साम्राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा और एक न्यायप्रिय, धर्मपरायण एवं समाजसेवी शासक के रूप में अपनी पहचान बनाई।
श्री यादव ने बताया कि रानी अहिल्याबाई ने प्रशासन के साथ-साथ समाज सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, नए मंदिरों का निर्माण कराया, धर्मशालाएं बनवाईं और तालाबों, कुंओं व सड़कों के किनारे पेड़ लगवाकर पर्यावरण को भी संवारने का कार्य किया। एक महिला होते हुए भी उन्होंने युद्धों में सेना का नेतृत्व किया और आक्रमणकारियों से अपने राज्य की रक्षा की। वे शिवभक्त थीं और अपने परोपकारी कार्यों के लिए आज भी पूरे भारतवर्ष में पूजनीय हैं।
रानी अहिल्याबाई का वंश ‘पाल गड़रिया’ समाज से आता है, जो कि एक छोटा वर्ग माना जाता है। इसके बावजूद, उन्होंने अपने अदम्य साहस, विवेक और परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया कि व्यक्ति का सामाजिक वर्ग नहीं, उसकी सोच और कर्म उसे महान बनाते हैं। आज भी उनके आदर्श समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नव मनोनीत व्यापार सभा के प्रदेश सचिव श्री अंकित वर्मा का जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। श्री यादव ने कहा कि अंकित वर्मा एक जुझारू, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके अनुभव तथा मेहनत से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा बृजभान पाल, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, तय्यब पालकी, राजेन्द्र पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, वीरेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष बबलू यादव, अम्मान अहमद, अप्पू मौर्य, वीरेंद्र यादव लोहिया, पंकज उपाध्याय, मिठ्ठू राजभर, ज्ञान प्रकाश यादव, बनने खान, डॉ. ओ. पी. यादव, राम नगीना कवि, विजय लाल यादव, अशोक पाल, महेंद्र पासवान, सुभाष चंद्र राव, राम शब्द यादव, राजेश यादव, मयंक पांडे, शंभू सोनकर, राम अवध राम, रामभवन राम, अखिलेश यादव, अरुण पाल, सुरेश पाल, शाहनवाज आलम, संजय सिंह पटेल (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), अखिलेश कनौजिया, सीता राम यादव, अजीत यादव, राजेन्द्र पाल, श्यामवली चौहान समेत अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, समाज सुधार और रानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button