Tuesday , October 22 2024
Breaking News

औरैया,सीढियों की गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत*

औरैया,सीढियों की गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत*

*बिधूना,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी गजेन्द्र सिंह घर में अकेले थे। गजेन्द्र सिंह (55) बीते दिवस अपने मकान की सीढ़ियों से गिर गये थे, अकेले होने के कारण पांच घंटे तक घायलावस्था में पड़े रहे। शाम को घर पहुंची पत्नी विनीता देवी ने जब देखा तो अस्पताल में भर्ती गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
कल्यानपुर निवासी समाजसेवी पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह के बड़े पुत्र गजेन्द्र सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। उनका शिक्षक पुत्र शिवम सेंगर तीन वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में घायल हो अपाहिज हो गया था। जिसकी उन्नाव में तैनाती है। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई थी। पुत्र की ड्यूटी कटाने के लिए पत्नी विनीता कल सुबह उसे लेकर कार से उन्नाव गयी हुईं थीं। इधर दिन में तैयार होकर ड्यूटी पर जाने के लिए गजेन्द्र सिंह मकान की सीढ़ियां उतर रहे थे, तभी पैर फिसल जाने से नीचे आकर गिरे और गंभीर चोट लगी।
घायलावस्था में पांच घंटे पड़े रहे।
घर पर किसी के न होने के कारण गजेन्द्र पांच घंटे तक घायलावस्था में पड़े रहे। शाम को करीब पांच बजे जब पत्नी वापस आयीं तो पति गजेन्द्र को पड़ा देख तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गयीं जिसके बाद कानपुर में पहले पनेसिया हॉस्पिटल व बाद में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गजेन्द्र सिंह की मौत पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य लायक सिंह सेंगर, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान बल्देव यादव, सुनील भदौरिया, दिनेश शर्मा, रामपाल सिंह सेंगर, मंगल सिंह भदौरिया, तेजेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, परमाल सिंह, रनधीर सिंह, रामनरेश गुप्ता, पूर्व प्रधान नरेश कठेरिया आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
ए, के,सिंह संवाददाता

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *