Saturday , July 27 2024
Breaking News

औरैया अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल*

*अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल*

*अछल्दा,औरैया।* कस्बा अछल्दा के बोडेपुर में अपनी बहन के यहां आया भाई बुधवार को अपने घर वाईक से जा रहा था तभी फंफूद मार्ग स्थित सल्हूपुर बम्बा के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार देने से वाईक सवार विधुत पोल से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु भर्ती कराया गया।हालत नाजुक बनी होने पर सैफई रैफर किया गया है।
ग्राम बोडेपुर निवासी राधा देवी पाल के घर पर करमपुर मुरादगंज निगड़ा निवासी उसका भाई हरिओउम पाल उसके घर आया था। बहिन के घर से वापस गाँव वाईक से फफूद मार्ग से जा रहा था। तभी सल्हूपुर बम्बा के निकट मोड़ पर अज्ञात वाहन के की पीछे से टक्कर लगने से वाईक समेत विधुत पोल से टकराने से घायल हो गया।ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल को समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पैर फैक्चर होने से सैफई रैफर कर दिया है।
रिपोर्ट…. मोहम्मद साजिद औरैया

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !