भाजपा भोजपुर द्वारा आईटी-सोशल मीडिया कार्यशाला और ‘मोदी सरकार के 11 वर्ष – संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम पर विशेष बैठक का आयोजन


रिपोर्ट: तारकेश्वर प्रसाद, आरा, बिहार

आरा:भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई द्वारा रविवार को जिला कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला और बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित था — पहला, आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला, और दूसरा, “मोदी सरकार के 11 वर्ष – संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम की रणनीतिक बैठक।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने निभाया। कार्यशाला में जिले भर से पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों एवं आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सोशल मीडिया की भूमिका पर विशेष फोकस
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली के सोशल मीडिया विभाग से श्री रोहित उपाध्याय और प्रदेश सह संयोजक श्री शिवनारायण शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया की भूमिका, उसकी कार्यप्रणाली, कंटेंट प्लानिंग, टूल्स और चुनावी नैरेटिव गढ़ने की रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा:
आज की राजनीति में सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझने और आकार देने का एक प्रभावशाली उपकरण बन गया है। कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और दृष्टिकोण को सही तरीके से जन-जन तक पहुँचाना चाहिए।”
अतिथियों का स्वागत पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

मोदी सरकार के 11 वर्ष – संकल्प से सिद्धि तक
इस अवसर पर “मोदी सरकार के 11 वर्ष – संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रभारी श्री अमरेन्द्र पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा:
अब हमारा कर्तव्य है कि हम इन उपलब्धियों को मंडल और पंचायत स्तर तक जनमानस के बीच ले जाएं। इसके लिए व्यापक जनसंपर्क, योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों से संवाद और सोशल मीडिया अभियानों की रणनीति तैयार की गई है।”
बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जिले के सभी मंडलों के लिए कार्यक्रम प्रभारियों की घोषणा की और उन्हें ज़िम्मेदारी सौंपी कि वे निर्धारित कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता:
रामदिनेश यादव, राजकुमार कुशवाहा, ज्योति प्रकाश, धनंजय तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, अनुपमा पम्मी, संजय कुमार सिंह, प्रतीक चंद्रवंशी, विजेंद्र ठाकुर, संतोष तिवारी, शैलेश गुड्डू, हरेराम चंद्रवंशी, रामाकांत सिंह, जयंत किशोर, दीपक तिवारी, संतोष केसरी सहित जिले के सभी मंडलों के सोशल मीडिया संयोजक, आईटी टीम सदस्य और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button