अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन


रिपोर्ट: आसिफ अंसारी

भारतीय जनता पार्टी मऊ इकाई की ओर से महान धर्मनिष्ठ शासिका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर शहादतपुरा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में उनकी जीवनगाथा पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय तथा पूर्व प्रत्याशी श्री अशोक सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रामाश्रय मौर्य ने कहा, “रानी अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष, सुशासन और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस सरकारों ने इतिहास के इन गौरवशाली अध्यायों को लंबे समय तक देश से छिपाने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा नेतृत्व के प्रयासों से आज राष्ट्र ऐसे नायकों को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है।” उन्होंने इसे “शक्ति की आराधना” बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय ने कहाप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रानी अहिल्याबाई की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
पूर्व प्रत्याशी श्री अशोक सिंह ने रानी अहिल्याबाई के जीवन को राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक बताया और कहा कि उनका दर्शन आज भी हम सभी को प्रेरणा देता है।
इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता – रामाश्रय मौर्य, मनोज राय, अशोक सिंह, राकेश मिश्र, संगीता द्विवेदी, संतोष सिंह, संजीव जायसवाल, मीणा अग्रवाल, धर्मेंद्र राय, दीपू चौरसिया, यशपाल सिंह, पूजा राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button