भाजपा द्वारा मऊ में रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी का आयोजन

Report By : आसिफ़ अंसारी
मऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मऊ जनपद के भुजौटी स्थित एस आर प्लाजा में संपन्न हुआ। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने राज्य को कुशलता से चलाया और समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया। उन्होंने धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जो आज भी याद किए जाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। आज की सरकारें रानी अहिल्याबाई होलकर के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है और रानी अहिल्याबाई ने उस परंपरा को और सशक्त किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामाश्रय मौर्य ने बताया कि पार्टी द्वारा पूरे देश में रानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मऊ में यह संगोष्ठी आयोजित की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान मऊ जिले में भी शत-प्रतिशत सफल होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिला, मंडल और पंचायत स्तर तक आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा ले सकें।
कार्यक्रम में जिले के अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख जनों में सुनील कुमार गुप्त, विजय राजभर, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, विजय नारायण शर्मा, डॉ. एच.एन. सिंह, प्रवीण कुमार गुप्त, राकेश मिश्रा, विनय कुमार, उत्पल राय, आनंद प्रताप सिंह, संगीता द्विवेदी, रमेश राय, राघवेंद्र राय, प्रीतुलता पांडेय, ज्योति सिंह, संतोष सिंह, कृष्णकांत राय, पूनम सरोज, गिरीश राय, अंजनी सिंह, पूजा राय और अवधेश सोनकर शामिल रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देना है। यह संगोष्ठी भाजपा के सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों को दर्शाती है तथा आने वाली पीढ़ी को भारतीय इतिहास और महान व्यक्तित्वों से जोड़ने का एक सकारात्मक प्रयास है।