Friday , July 26 2024
Breaking News

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र यशपाल को मात देकर फूले नहीं समा रहे भाजपाई


रिपोर्ट : राहुल मौर्य

बाजपुर : 6 जून- लोकसभा चुनाव में नैनीताल ऊधम सिंह नगर सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ ही उनकी पार्टी के दिग्गजों के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें थीं।

नतीजे आए तो भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए रिकाॅर्ड मतों से विजयश्री हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी को उनके दिग्गज समग्र जीत दिलाना तो दूर, अपने बूथों पर भी जीत नहीं दिलवा पाए।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अपने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूरा फोकस रखने के बावजूद भी कांग्रेस को बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग छः हजार मतों से हार का स्वाद चखना पड़ा।

जबकि कांग्रेस को इस बार आम आदमी पार्टी, सपा सहित अन्य दलों का समर्थन भी प्राप्त था और पिछले 10 माह से भाजपा सरकार के खिलाफ भूमि बचाओ आंदोलन भी चल रहा है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष आर्य को उनके ही विधानसभा क्षेत्र में मात देकर भाजपाई फूले नहीं समा रहे हैं।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !