Tuesday , October 22 2024
Breaking News

इटावा ईवीएम/वी.वी.पैट का बूथवार द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया*

*ईवीएम/वी.वी.पैट का बूथवार द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया*

*इटावा* विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 इटावा विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 165 व 188 पर 1250 से अधिक मतदाता होने के कारण उक्त बूथ का आक्जलरी बूथ संख्या 165 अ एवं बूथ संख्या 188 अ आयोग द्वारा अनुमोदित किये जाने के कारण उक्त बूथों हेतु ई.वी.एम./वी.वी.पैट का बूथवार द्वितीय रेण्डमाइजेशन जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में 200-इटावा विधान सभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक प्रेमानन्दा खुंटियां,199- जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र के प्रेक्षक पी.एन.मकवाना की उपस्थित में कलक्ट्रेट सभागार में किया गया।
*जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया* कि आज द्वितीय रेण्डमाइजेशन बूथवार किया गया है कि कौन सी मशीन किस बूथ पर जायेगी।
*इस अवसर पर* मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय,अपर जिलाधिकारी वि.रा.जय प्रकाश,उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ला, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेन्द्र गोयल,राजनैतिक दलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *