Tuesday , October 22 2024
Breaking News

सिगरेट पीने की आदत शरीर के साथ साथ आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह करेगी प्रभावित

खाना खाने के बाद स्वाभाविक रूप से नींद आने लगती है। कई बार थकावट इतनी बढ़ जाती है कि बिस्तर दिखते ही सो जाने का मन करता है। लेकिन खाना-खाने के बाद कई ऐसी आदतें हैं जिनसे बचना सेहत के लिये संजीवनी की तरह है।

खाने के बाद चाय-सिगरेट आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिये। जब तक खाना अच्छी तरह पच न जाए और उसके पोषक तत्व अवशोषित ना हो जाएं पोषण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती।

खाना खाने के बाद कुछ लोगों को सिगरेट पीने की आदत होती है। मगर खाना खाने के बाद कभी भी भुलकर भी सिगरेट न पीएं। ये खाना खाने के बाद सिगरेट केवल शरीर को ही प्रभावित नहीं करती। बल्कि इसका असर आंतो पर भी डालता है। जिससे आंतों का कैंसर और फेफड़ों के कैंसर का खतरा हो जाता है।

खाना खाने के बाद लोग चाय पीते हैं मगर चाय की पत्तियों में काफी मात्रा में अमलिया होता है। जो सीधा आपके पाचन क्रिया पर असर डालता है जिससे आपका खाना आसानी से डायजेस्ट नहीं होता। इसलिए आप प्रयास करें, कि खाना खाने के करीब 1-2 घंटे बाद ही चाय पियें।

फल हमारे शरीर के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते है। मगर खाना खाने के बाद यदि हम इन फलों को खाए तो ये भी नकारात्मक असर डालते है। खाना खाने के बाद फल खाने से शरीर में पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। जिससे शरीर में गैस, अपच जैसी परेशानी होती है।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *