Monday , June 24 2024
Breaking News

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने लांच की महिंद्रा की एसयूवी 3 एक्सओ.


रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने महिंद्रा की नई कार एसयूवी 3 एक्सओ लांच की है। उन्होंने कार की खूबियों की बारे में जानकारी ली। साथ ही कार की अधिक से अधिक बिक्री को लेकर शुभकामनाएं दीं।


मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना जजेज रोड स्थित महिंद्रा के शोरूम पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद फीता काटकर कार लांच की। विधायक ने शोरूम कर्मचारियों से कार के फीचर्स आदि के बारे में पूछताछ की।

जिसके बाद शोरूम संचालक अनिल अग्रवाल ने बताया कि महिंद्रा की यह कार 15 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसके आठ रंग हैं। कार में 1500 सीसी का इंजन है, जो इसे अधिक ताकत देता है। कार का माइलेज 23 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि इसकी कीमत 9 लाख से लेकर 19 लाख रूपये तक है।