Friday , March 29 2024
Breaking News

इटावा निर्वाचन से सम्बन्धित समस्या के लिए प्रेक्षक से शिकायत करें*

*निर्वाचन से सम्बन्धित समस्या के लिए प्रेक्षक से शिकायत करें*

*इटावा।भारत निर्वाचन आयेाग नई दिल्ली के द्वारा राज्य विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए तृतीय चरण में होने वाले निर्वाचन हेतु मा.प्रेक्षकगण (सामान्य/व्यय/पुलिस) को नियुक्त किया गया है।मा.प्रेक्षकगण जनपद में पधार चुके हैं,निर्वाचन से संबंधित कोई समस्या हो तो उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है अथवा व्यक्तिगत रूप से मिल सकते है।*

*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 199 जसवन्तनगर हेतु सामान्य प्रेक्षक पी.एन.मकवाना आईएएस सुमेर सिंह किला स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे है।उनका मो.नं. 9411668554 है इनसे 11.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 अपराह्न तक, विधान सभा क्षेत्र 200 – इटावा हेतु सामान्य प्रेक्षक प्रेमानन्दा खुन्टिया आईएएस सुमेर सिंह किला पर ठहरे हैं इनका मो.नं. 9410469599 है इनसे 4.00 बजे अपराह्न से 5.00 बजे सायं तक,विधान सभा क्षेत्र 201- भरथना (अ.जा.) हेतु सामान्य प्रेक्षक सागिली शान मोहन आईएएस सुमेर सिंह किला पर ठहरे हेै उनका मो.नं. 9457171987 है इनसे अपराह्न 3.00 बजे से 5.00 बजे सायं तक सम्पर्क किया जा सकता है। पुलिस प्रेक्षक रामाचन्द्रा राव सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे हेै उनका मो.नं. 7579834392 है, इनसे 3.00 बजे अपराह्न से सायं 4.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। व्यय प्रेक्षक रूपेष सिंघवी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे है इनका मो.न. 7579374804 है।इनसे 10:00 बजे पूर्वाहन से 11.00 बजे पूर्वाहन तक व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं।*