हरदासपुर खुर्द और जलालाबाद ग्रामसभाओं में मनाया गया संविधान गौरव दिवस

हरदासपुर खुर्द और जलालाबाद ग्रामसभाओं में मनाया गया संविधान गौरव दिवस

Report By:आसिफ अंसारी

दुल्लाहपुर, गाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मंगलवार को मंडल जखनिया द्वितीय के तहत हरदासपुर खुर्द और जलालाबाद ग्रामसभा में संविधान गौरव दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित दुर्ग विजय शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान देश को दिशा देने वाला मार्गदर्शक है और यह पहले की तरह ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

मंडल उपाध्यक्ष रामप्यारे यति ने इस मौके पर कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित कर उनकी विरासत को सराहा।

मंडल मंत्री नारायण गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के नाम पर पर्यटन स्थल विकसित किए हैं और उनके मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संविधान को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम में न आएं।

कार्यक्रम में अन्य प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा लाल बहादुर चौहान, मंडल मंत्री मनजीत गुप्ता, नमन पांडे, सुबचन पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अरुण राम, चनजीत राम, रामराज चौहान, मंडल उपाध्यक्ष मनोज चौहान, मनोज साहनी, और रोशन राम शामिल थे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
संविधान गौरव दिवस ने दोनों ग्रामसभाओं में उत्साह और एकजुटता का माहौल बनाया।

Related Articles

Back to top button