Monday , January 13 2025
Breaking News

सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘कंबल वितरण महाभियान’ से वृद्धजनों को मिल रही ठंड से राहत

वृद्धजनों को कंबल वितरण

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने चेशायर होम में वृद्धजनों के बीच बांटे कंबल, कहा वृद्धजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा परम कर्त्तव्य है.

लखनऊ। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रकोप से जन-जीवन प्रभावित है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। ठंड का सबसे ज्यादा प्रभाव वृद्धजनों पर पड़ता है।

ऐसे में वृद्धजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू किया गया ‘कंबल वितरण महाभियान’ के माध्यम से वृद्धजनों व सभी जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का काम निरंतर जारी है। माता तारा सिंह की प्रेरणा और उनकी स्मृति में वृद्धजनों की सेवा व उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति के सतत क्रम में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के साउथ सिटी स्थित चेशायर होम में वृद्धजनों के बीच कंबल बांटे गए।

इससे पहले डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘उम्मीद संस्था’ द्वारा लोनहा में संचालित ‘मातृछाया आश्रय स्थल’ में रहने वाली मानसिक मंदित महिलाओं के बीच जाकर ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध कराए थे। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा सरोजनी नगर में संचालित वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों तथा बिजनौर में संचालित मातृमंदिरम महिला वृद्धाश्रम में रहने वाली सभी माताओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किये गए थे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि वृद्धजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा परम कर्त्तव्य है, सरोजनीनगर में हर जरूरतमंद को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण अनवरत जारी रहेगा।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *