Monday , April 15 2024
Breaking News

इटावा शिवपाल सिंह का है सपना अखिलेश बने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री-आलोक दीक्षित*

*शिवपाल सिंह का है सपना अखिलेश बने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री-आलोक दीक्षित*

*इटावा* प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष *आलोक दीक्षित* ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से व क्षेत्र की जनता से कहा है कि  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की मदद करें और कहा कि *मा.शिवपाल सिंह यादव का सपना है* कि मा. अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है,इसलिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की मदद करना शुरू कर दे।
*उन्होंने कहा* कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता पूरी तरीके से त्रस्त है और उत्तर प्रदेश एक बड़े बदलाव की तरफ जा रहा है,इस सरकार ने जनता के साथ 5 साल विश्वासघात किया है और अब उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

*जिस तरीके से समाजवादी पार्टी की सरकार ने* लैपटॉप देने का काम किया,समाजवादी पेंशन देने का काम किया,लखनऊ में मेट्रो देने का काम किया और उत्तर प्रदेश में सड़कों का पूरा जाल बिछाने का काम *मा.शिवपाल सिंह यादव और मा.अखिलेश यादव* के नेतृत्व में 2012 से लेकर 2017 तक पूरे प्रदेश में किया गया।

*हमें विश्वास है कि आप सब मिल कर इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे।