Saturday , September 7 2024
Breaking News

मृतक विक्की के परिजन से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा

रिपोर्ट : मृत्युंजय कुमार

वैशाली,बिहार : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को वैशाली जिले की पातेपुर नगर पंचायत के (वार्ड 6)खेसराही गांव मृतक के घर पहुंचे एवं मृतक के स्वजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। एवं घटना से सम्बंधित विस्तार से जानकारी ली।

गौरतलब होगा कि वैशाली जिले की पातेपुर नगर पंचायत के खेसराही गांव निवासी नंदलाल सिंह के 29 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार उर्फ विक्की कुमार की सड़क दुघर्टना में घायल होने के बाद इलाज के क्रम बीते मंगलवार(23 जुलाई 2024) को पटना के एम्स में मौत हो गई थी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालदेव राम, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव पूर्व मुखिया ई.मनोज कुमार,अशर्फी सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव उमेश कुशवाहा,युवा नेता आलोक कुमार,नथुनी सिंह,पलटु सिंह,अविनाश गुप्ता,अशोक सिंह के साथ हीं मृतक के चाचा रामानंद सिंह, उमेश सिंह आदि के साथ ही भारी संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !