भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकली, राष्ट्रवादी मंच के बैनर तले देशभक्तों ने दिखाया अद्वितीय उत्साह


रिपोर्ट: तारकेश्वर प्रसाद, आरा (बिहार)

भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में राष्ट्रवादी मंच के बैनर तले एक ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को समर्पित थी। इस अवसर पर समस्त भोजपुर ने देशप्रेम और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान के साथ एकजुट होकर अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की शान में अभूतपूर्व भागीदारी दर्ज कराई।

यात्रा की भव्य शुरुआत महावीर मंदिर से

तिरंगा शौर्य यात्रा की शुरुआत शहर के प्रतिष्ठित रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर परिसर से की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। यात्रा का शुभारंभ आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक रामदिनेश यादव, भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व सैनिकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और आम जनता की उपस्थिति में हुआ।

महावीर मंदिर से यात्रा का कारवां शहीद भवन, रेडक्रॉस, जेपी स्मारक, अंबेडकर चौक होते हुए सैनिक स्मारक पर समाप्त हुआ। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

गूंजे देशभक्ति के नारों से आसमान

पूरी यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर सैनिक अमर रहें जैसे नारों से आरा की गलियां गूंज उठीं। हाथों में तिरंगा लहराते हुए हजारों की संख्या में लोगों ने यात्रा में भाग लिया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग – सभी में सेना के प्रति अद्वितीय सम्मान और गौरव देखने को मिला। यह दृश्य अपने आप में प्रेरणादायक और ऐतिहासिक था।

ऑपरेशन सिंदूर बना शौर्य का प्रतीक

यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक कौशल और साहस का प्रतिक है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है, जो देश के लिए गौरव की बात है।”

बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह यात्रा देश के वीर सैनिकों को नमन करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व व्यक्त करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “जब तक पाकिस्तान में आतंकवाद पनपेगा, ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान चलते रहेंगे।”

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत पहले से कहीं अधिक मजबूत, संगठित और जवाब देने में सक्षम है।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इस यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में सूर्यभान सिंह, ई. धीरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, गुड्डू बबुआन, कौशल यादव, मीरा यादव, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, श्रीभगवान सिंह, धनंजय तिवारी, निशांत सिंह सेंगर, ममता सिंह, विभु जैन, संजय कुमार सिंह, जीतु चौरसिया, प्रतीक राज, संतोष तिवारी, दीपक सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, लव पांडेय, मनीष प्रभात, नवीन प्रकाश, हैप्पी तिवारी, मनीष गुप्ता, राँविन कुशवाहा, अशोक शर्मा, अजय सिंह, विमलेश सिंह, पूनम कुशवाहा, धर्मेन्द्र सिंह, राजेन्द्र तिवारी, महेश पासवान, वीरेन्द्र कुमार, पिंकु सिंह, संजय सिंह, प्रतीक चंद्रवंशी समेत सैकड़ों देशभक्त शामिल हुए।

देशभक्ति की मिसाल बनी भोजपुर की धरती

यह तिरंगा शौर्य यात्रा न केवल एक कार्यक्रम थी, बल्कि यह भोजपुर की धरती पर देशभक्ति, एकता और साहस की एक जीवंत मिसाल बन गई। यह यात्रा दर्शाती है कि जब बात देश और सेना के सम्मान की हो, तो भोजपुर कभी पीछे नहीं रहता।

Related Articles

Back to top button