Monday , May 6 2024
Breaking News

पहाड़ी ब्लाक के अर्जुनपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन संपन्न हुआ

रिपोर्ट : संजय साहू ,चित्रकूट


चित्रकूट : महिला दिवस के मौके पर नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य के स्वास्थ्य और शिक्षा की टीम के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज शुक्ला प्रधान तथा उनके महिला सदस्यों के द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा के बारे में जागरुक किया गया।

किस प्रकार से अधिक महिलाएं शिक्षित हो सकती हैं और वह अपने समाज का निर्माण कर सकती हैं। अभी भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान नहीं रखती हैं । अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ना होने के कारण इसके क्या क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। कुपोषित लड़कियों पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कोरोना वायरास के वचाव के लिए अनुरूप व्यवहार, टीकाकरण कराने, तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके पर प्रधान मुन्नी , प्रधानाध्यापक, मनोज शुक्ला, प्रधान की महिला सदस्य, पिरामल स्वास्थ्य से डिस्ट्रिक प्रोग्राम लीड विमल कुमार, डिस्ट्रिक्ट लीड प्रियंका सिंह, फैलो वैशाली सिन्हा उपस्थित रहे।