Friday , March 29 2024
Breaking News

जसवंतनगर।वुधवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ जसवंतनगर से गठबंधन प्रत्यासी शिवपाल सिंह यादव ने महागठबंधन के कैम्पेनिग सॉन्ग’ का विमोचन बुधवार को यहां पालिका बाजार स्थित चुनाव कार्यालय पर किया गया

जसवंतनगर।वुधवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ जसवंतनगर से गठबंधन प्रत्यासी शिवपाल सिंह यादव ने महागठबंधन ‘सपा प्रसपा के कैम्पेनिग सॉन्ग’ का विमोचन बुधवार को यहां पालिका बाजार स्थित चुनाव कार्यालय पर किया गया

यह गीत चुनाव प्रचार अभियान में प्रदेश भर में गूंजेगा। शिवपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए सभी वर्ग उठ खड़े हुए हैं। कलाकार संगीतकार ,गीतकार सभी चाहते हैं कि यू पी से भाजपा का पलायन हो। अभिषेक गांगल्स और संदीप गांगल्स ने बड़ा ही जोशीला गीत लिखा है। जो मतदाताओं में सत्ता परिवर्तन का जोश भरेगा।

इस अवसर पर प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवंतनगर के गठबन्धन प्रत्याशी शिवपाल सिंह का गीत की ध्वनि पर शिवपाल जिन्दावाद अखिलेश जिन्दावाद के नारों के साथ इस्तकबाल किया गया।

इस कमपेनिंग सांग के निर्माता अभिषेक गुप्ता,गायक संदीप गांगल्स,गीतकार आतिश सुमाली,संगीतकार आदित्य गौर (मुम्बई) है।

इस अवसर पर डॉ ब्रजेश चंद यादव, अनुज मोन्टी यादव, हरिकिशोर तिवारी, जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर, नगर प्रसपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, राजीव यादव, अशोक वर्मा, शिवकांत जैन , विनय पांडेय नरेंद्र यादव, मनोज लल्ला, विनोद यादव, सत्यवती यादव, माया देवी, रत्नेश कुमारी सभासद, डॉ पन्नालाल खोड़े, शैलेन्द्र सिंह खोड़े, कमला देवी, मयंक विधोलिया, ऋषिकांत चतुर्वेदी, गोपाल गुप्ता, छावड़ा, मोहम्मद अहसान, मो जहीर , राशिद सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

फोटो– सपा प्रसपा गठबन्धन कमपेनिंग सांग का विमोचन करते शिवपाल सिंह यादव