Friday , April 26 2024
Breaking News

सड़क में काम करने वाले मेंठ ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म इलाज के दौरान मौत !



Published by : Sanjay Sahu


चित्रकूट : पहाड़ी थाने के एक गांव में अनुसूचित जाति की कच्छा 8 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी से युवक ने दरिंदगी की। इसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर कौशांबी के मंझनपुर अस्पताल सिद्ध विनायक ले गए, जहां पर किशोरी ने दम तोड़ दिया।



दरसल पहाड़ी औदहा-बरेठी होते हुए राजापुर-कमासिन मुख्य मार्ग तक लेटेस्ट तकनीकि से बनाई सड़क का निर्माण चल रहा है। कार्यदाई संस्था ने अपना प्लांट इसी रोड पर संचालित कर रखा है। प्लांट में प्रयागराज का हंडिया निवासी नदीम इसी संस्था मेठगीरी का काम करता है। किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार की शाम को सभी लोग खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। रात को उसकी छोटी बेटी की नींद खुली तो उसने बताया कि बड़ी बहन गायब है। इसके बाद उन लोगों ने खोजबीन शुरु की। काफी खोजबीन करने के बाद गांव से कुछ दूरी पर नाले के पास परिजन पहुंचे तो युवक उनको देखकर भाग गया जबकि बेटी बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में पड़ी मिली। युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पिता ने बताया कि बेटी को घर लाकर पानी का छीटा मारा गया और होश आने पर उसने बताया कि सोते समय नदीम उसे उठा ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।


किशोरी का ज्यादा रक्तश्राव होने पर परिजन गुरुवार को कौशाम्बी के प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन प्राइवेट चिकित्सकों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद किशोरी को कौशांबी के मंझनपुर अस्पताल सिद्ध विनायक ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार की देर शाम किशोरी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव वापस गांव लाने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतका कक्षा आठ की छात्रा थी। शुक्रवार को सुबह सूचना पाकर सीओ हर्ष पांडेय, थाना प्रभारी पहाड़ी अजीत पांडेय मौके पर पहुंच गया पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और युवक की तलाश की जा रही है।