एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर के निधन पर जताया शोक, कहा  ‘पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया’

Report By: आसिफ अंसारी

सैदपुर: भारतीय जनता पार्टी को एक गहरा झटका उस समय लगा जब नगर पंचायत सैदपुर के पूर्व चेयरमैन और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिनाथ सोनकर का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को विधान परिषद सदस्य एवं वाराणसी भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सैदपुर नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की।

इस दौरान हंसराज विश्वकर्मा ने हरिनाथ सोनकर की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा,

हरिनाथ जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक अत्यंत सरल, सहज और समर्पित व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। उनका जीवन भाजपा की विचारधारा और सेवा भाव को समर्पित था। पार्टी ने आज एक ऐसा सच्चा सिपाही खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। यह हम सभी के लिए व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से अपूरणीय क्षति है।”

पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर के निधन से न केवल सैदपुर नगर बल्कि पूरे जनपद में शोक की लहर है। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर पंचायत को विकास की दिशा में अग्रसर किया था। सामाजिक समरसता और जनसेवा में उनकी गहरी रुचि थी, और वे हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय थे।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में जिले के कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, वरिष्ठ नेता संकठा मिश्रा, विनोद सोनकर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरा कुशवाहा, सुधीर पाटिल, मनोज शर्मा, बासदेव मास्टर साहब, सुधीर प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

वहीं, नगरवासियों ने भी हरिनाथ जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि उन्होंने हमेशा नगर के विकास और जनहित के लिए काम किया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में भी भारी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button