Saturday , July 27 2024
Breaking News

समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव बोले

संविधान लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की हुई जीत

रिपोर्ट : राहुल मौर्य


बाजपुर। 5 जून- समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव ने कहा कि उ.प्र. में इंडिया गठबंधन की जनप्रिय जीत हुई है। उत्तर प्रदेश की जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है व नयी आस जगायी है।

ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उत्तर प्रदेश की महान जनता का सौम्य और सशक्त व्यक्तित्व के धनी अखिलेश यादव पर भरोसा और उ.प्र. के जन-जन के मन के भाव के साथ उनका जुड़ाव, उ.प्र. में इस अप्रत्याशित सफलता का कारण बना।

अखिलेश यादव के रूप में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश को एक ऐसा नेतृत्व मिल चुका है जो तानाशाही ताकतों को हराने में सक्षम है, सबल है।

जो देश और आम जनता का बल है। समाजवादी पार्टी को देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनाने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !