समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन

Report By: आसिफ अंसारी

मऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के जननायक आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का 53वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ पर अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं आम जनता ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जन्मदिन को जनउत्सव में तब्दील कर दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि “माननीय अखिलेश यादव जी आज केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष में एक लोकप्रिय, प्रगतिशील और जनहितैषी नेता के रूप में उभर चुके हैं। आज पूरे देश की निगाहें उन्हीं की तरफ हैं।”

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश की हालत इस कदर खराब कर दी है कि आज जनता को एक सशक्त विकल्प और सच्चे जननायक की जरूरत महसूस हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज जरूरत है ऐसे नेतृत्व की जो पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार दिला सके, किसानों को उनके हक और सम्मान दिला सके, मजदूरों को काम और गरीबों को रोटी दे सके, और देश को अराजकता, तानाशाही और संस्थागत दुरुपयोग से मुक्त कर सके।

दूधनाथ यादव ने अखिलेश यादव द्वारा दिए गए ‘पीडीए’ के सिद्धांत को ही देश का भविष्य बताया और कहा कि “जिस दिन पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज पूरी तरह जागरूक हो जाएगा, उस दिन देश में नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वाले सत्ता से बाहर हो जाएंगे।” उन्होंने कहा कि पीडीए का विचार ही भारत के समतामूलक विकास का आधार है और आने वाले समय में यही गठबंधन देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और जातीय राजनीति करके सत्ता में बनी रहना चाहती है। जनता के सुख-सुविधाओं, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बात करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। आमजन भयभीत है और सरकार विपक्षी नेताओं को दबाने व प्रताड़ित करने में लगी है।

कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं राम अवध राव, डॉक्टर देवेंद्र चौहान और अंबिका यादव को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अल्ताफ अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, प्रदेश सचिव महेन्द्र चौहान, अशोक गौतम, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, राजेन्द्र मिश्रा, गुड्डू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, सीताराम कुशवाहा, बीरेंद्र चौहान, राम प्रताप यादव, रामशब्द यादव, बनने खान, अफजल अलंकार, गायक विजय लाल यादव, डॉक्टर ओमप्रकाश यादव, अखिलेश यादव, हरकेश यादव, रत्नेश भारती, धर्मेंद्र यादव, चंद्र किशोर पांडे, राम प्रकाश यादव, रामू यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, मयंक पांडे, शाहनवाज आलम, राजेश यादव, अखिलेश भारती, सीता राम यादव, उमाकांत यादव, रामू प्रसाद यादव, अप्पू मौर्य, रामभवन प्रसाद, विनोद यादव, महिला सभा जिला अध्यक्ष सितारा यादव, विजय यादव, अजीत यादव, राजमन यादव, धर्मेंद्र यादव बिहारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस भव्य कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव श्री कुद्दूस अंसारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक स्वर में कहा कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सक्षम है, और यह तभी संभव है जब हम सब एकजुट होकर जननायक अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ें।

Related Articles

Back to top button