Saturday , July 27 2024
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सात बैठके करेंगे, हीटवेव चक्रवात और पर्यावरण दिवस समेत कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
                                                                                                            फ़ाइल फ़ोटो :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज विभिन्न विषयों पर बैठेके करेंगे, चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए पहली बैठक सम्पन्न होगी।बैठक में विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति पर चर्चा होगी।

मौसम विभाग ने इस साल भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है। मई के माह में तापमान 50 के पार जा चुका है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में आ गए हैं। पीएम मोदी गर्मी से निपटने को लेकर की जा रही तैयारियों पर आज समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों की मानें तो वह आज विभिन्न विषयों पर सात बैठकें करेंगे।

इन विषयों पर चर्चा
सूत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज विभिन्न विषयों पर सात बैठकें करेंगे। चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए पहली बैठक होगी। इस दौरान विशेष रूप से पूर्वोत्तर के राज्यों की स्थिति पर चर्चा होगी। फिर, वह देश में हीटवेव की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक करेंगे। वह बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक बैठक करेंगे। इसके बाद वह 100 दिवसीय कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबा मंथन सत्र आयोजित करेंगे।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !