Sunday , March 26 2023
Breaking News

इटावा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की ली सदस्यता*

*समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की ली सदस्यता*

इटावा ।आज कटरा फ़तेह महमूद खां में समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर अभिलाष सिंह गौर  एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष  ठाकुर आकाश दीप गौर अपने तमाम साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली ।समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए  ठाकुर अभिलाष सिंह गौर एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए आकाश दीप गौर ने संयुक्त रूप से कहा कि हम और हमारे साथियों ने मिलकर समाजवादी पार्टी में बहुत ही ईमानदारी से मेहनत की लेकिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कोई सम्मान न समझा और हम और हमारे साथियो को कुछ नही चाहिए। हमें तो सिर्फ सम्मान चाहिए और वो सम्मान  भारतीय जनता पार्टी में हैं जो हर वर्ग हर धर्म के लोगो को सम्मान देने का काम कर रही है।और हमारे इटावा की  सम्मनित विधायका सरिता भदौरिया हम युवाओं को सम्मान देने का कार्य कर रही है।इस कारण हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता