योगी सरकार में बड़ा बदलाव: जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, नए चेहरे होंगे शामिल

Report By : स्पेशल डेस्क
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 में जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए इस विस्तार में नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। सरकार का फोकस सामाजिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने पर है।
मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। उनके प्रदर्शन से पार्टी नेतृत्व संतुष्ट है और उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, नॉन-परफॉर्मेंस और जनता की शिकायतों के आधार पर 3 से 4 मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। पार्टी का इरादा प्रदर्शन के आधार पर नए चेहरों को मौका देने का है।
सामाजिक समीकरण साधने के लिए 3-4 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। पार्टी ऐसे नेताओं को आगे लाने की योजना बना रही है, जो जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं