Thursday , September 19 2024
Breaking News

उत्तराखंड: 70 भाजपा नेता यूपी में करेंगे ताबड़तोड़ तरीके से चुनाव का प्रचार, लिस्ट में हैं ये नाम शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से 70 भाजपा नेता यूपी जाएंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की ओर से इनके नामों की सूची जारी की गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक यूपी चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा। यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले अन्य नेताओं में प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, राजपुर विधायक खजान दास है।

इनके अलावा विधायक आदेश चौहान, मुकेश कोली, महेश जीना, राम सिंह कैडा, अनिल शाही, प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, कृष्ण कुमार सिंघल, भारत भूषण चुघ,  कुंदन परिहार, शिव अरोड़ा, आदि शामिल हैं।

Karmakshetra TV अब Google News पर भी !