औरैया,सिलेंडर में लगी आग दुकाने बंद कर भागे लोग

काफी देर बाद कुछ साहसी युवकों ने सिलेंडर की आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा टला

औरैया,सिलेंडर में लगी आग दुकाने बंद कर भागे लोग
फफूंद(औरैया)कस्बे के कटरा हेमनाथ में ठेले पर फिंगर और मोमोज बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गयी ।आग देख मोमोज बना रहा युवक और दुकानदार भी दहशत में दुकाने छोड़कर कर भाग निकले।काफी देर बाद कुछ साहसी युवकों ने सिलेंडर की आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा टल गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।

फफूंद कस्बे के मोहल्ला लोधीयान निवासी अमर सिंह कटरा हेमनाथ में टाकीज के पास फिंगर और मोमोज का ठेला लगाता है।शनिवार रात आठ बजे वह फिंगर बना रहा था तभी ठेले के नीचे रखे एलपीजी सिलेंडर ने आग पकड़ ली और ऊंची लपटें उठने लगी यह देख मोमोज बना रहा युवक व आसपास के दुकानदार दुकान छोड़कर भागने लगे।सिलेंडर के फटने का खतरा देख कुछ साहसी युवक वहां पहुंच गए और कड़ी मेहनत कर सिलेंडर की आग बुझा दी।जानकारी पर थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और घटना की जानकारी की।ए, के,सिंह संवाददाता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!